हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने गाड़ी में लिफ्ट देकर लोगों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने लूटी हुई नकदी, अवैध असलहा और घटना में इस्तेमाल गाड़ी बरामद की है। गिरफ्तार किया गया आरोपी मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी के रसीदनगर निवासी अर्ष पुत्र नसमुद्दीन है।
आपको बता दें कि बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने लूट का एक मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी अर्श को चित्तौड़ा बंबा की पटरी से बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जिसके कब्जे से पुलिस ने 3100 रुपए की नकदी, एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल सेंट्रो गाड़ी बरामद की है।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























