सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में रोडवेज बस ने मारी टक्कर
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित प्रकाश एजेंसी के सामने सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो गाड़ी में पीछे से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने बस को कब्जे लिया।
जानकारी के अनुसार लकी शर्मा और चंद्रपाल सैनी निवासीगण बड़का मसूरी गाजियाबाद किसी काम के सिलसिले में हापुड़ कोर्ट आ रहे थे। इसी बीच प्रकाश रिजेंसी के बाहर पहुंचने पर उन्होंने गाड़ी साइड लगाई और किसी का इंतजार करने लगे। तभी पीछे से आई एक रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।
यह बस दिल्ली से गढ़ जा रही थी जो कि गढ़ डिपो की है। बस को पवन कुमार निवासी हाथरस चला रहा था। बताया जा रहा है कि एक स्विफ्ट गाड़ी को बचाने के कारण यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























