जनपद हापुड़ में बुलंदशहर डीएम की गाड़ी से टकराई नीलगाय
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में बुलंदशहर जिलाधिकारी की गाड़ी से नीलगाय टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान गाड़ी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि जिलाधिकारी समेत अन्य लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर हाफिजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार लोगों का हाल जाना। इसके बाद पुलिस गाड़ी को थाने ले आई।
मामला सोमवार की रात है, जब बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह बुलंदशहर से हापुड़ आ रहे थे। जैसे ही वह हाफिजपुर क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर पहुंचे तो अचानक नीलगाय और गाड़ी की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक से नीलगाय हाईवे पर निकल कर आई और गाड़ी से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान गाड़ी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। सूचना पर हाफिजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को थाने ले आई।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























