हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में स्थित एक गांव निवासी दो बहनों की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर दिवार पर चस्पा करने का मामला सामने आया है जिसके बाद पीड़ित के पिता थाने पहुंचे और थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि पुलिस में दी तहरीर में पिता ने बताया कि उसकी बेटी की शादी करीब डेढ़ साल पहले जनपद मेरठ निवासी एक युवक के साथ हुई थी। पति-पत्नी में हुए विवाद के कारण उनकी बेटी काफी समय से मायके में रह रही है। इसी बीच किसी युवक ने उसके दो बेटियों के फोटो सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से हासिल किए जिसके बाद आरोपियों ने फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे अश्लील बना दिया। इसके बाद आरोपी ने यह फोटो दो जुलाई और सात जुलाई को उसके घर व गली में कई मकानों की दीवार पर लगा दिए जिसके बाद दोनों बेटियों और परिवार की काफी बदनामी हुई। इसके बाद पीड़ित के पिता थाने पहुंचे और दो युवकों पर संदेह व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की जिसके बाद पुलिस शरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि दो बहनों के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील बनाते हुए दीवार पर चस्पा कर महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने की धारा 79, 4, 6 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन कर दिया है। मामले की जांच कर रही है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























