हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में स्याना रोड से होकर एक रोडवेज बस बरेली की तरफ जा रही थी। इसी दौरान रोडवेज बस के परिचालक की अचानक तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां परिचालक का उपचार चल रहा है।
आपको बता दें कि बस के ड्राइवर ने बताया कि वह अपने साथी परिचालक शिवचरन के साथ बस को लेकर मेरठ से बरेली की ओर जा रहा था। जैसे ही बस गढ़मुक्तेश्वर स्थित काली मंदिर के पास पहुंची तभी परिचालक शिवचरन की तबीयत अचानक खराब हो गई। बस में बैठे यात्रियों ने परिचालक के तबीयत खराब होते देख शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद बस के चालक ने यात्रियों की मदद से परिचालक को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां स्थानीय नर्सिंग होम में परिचालक शिवचरन का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों द्वारा परिचालक की तबीयत गंभीर बताई जा रही है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























