“शिवा ढाबे का मलिक मोहम्मद नाजिम” वाले ट्वीट का पुलिस ने किया खंडन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में गढ़ में स्थित शिवा ढाबा शक्ति चौधरी को लेकर एक्स पर एक ट्वीट किया गया। मिस्टर त्यागी नाम के यूजर ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि शिवा ढाबा का मलिक मोहम्मद नाजिम है। इसके पश्चात अन्य लोगों ने भी इसे शेयर किया और हापुड़ तथा उत्तर प्रदेश पुलिस को टैग किया। हापुड़ पुलिस ने ट्वीट का खंडन किया है और कहा कि यह पूरी तरह भ्रामक है जो कि फर्जी है। इसी के साथ पुलिस ने यह भी बताया कि ढाबे का मालिक सुनील भाटी है।
जानकारी के अनुसार मिस्टर त्यागी नाम के एक अकाउंट से ट्वीट किया गया कि शिवा ढाबा का मलिक मोहम्मद नाजिम है जिसके बाद पुष्पेंद्र कुशवाहा और अन्य लोगों ने इसे शेयर किया जिन्होंने कहा कि हिंदू देवी देवताओं के नाम पर होटल का नाम रखकर इस तरह ढाबे का संचालन गलत है।
जैसे ही मामला हापुड़ पुलिस के संज्ञान में आया तो उसने मामले की जांच की और बताया कि शिवा ढाबे कके मालिक पूर्व में शक्ति चौधरी थे जिन्होंने लगभग 15 दिन पहले सुनील भाटी नाम के व्यक्ति को यह बेच दिया है। पेमेंट मशीन खराब होने के कारण एक ग्राहक से ढाबा संचालक द्वारा ढ़ाबे पर काम करने वाले मुस्लिम युवक के नाजिम के खाते में 650 रुपए पेटीएम पर पेमेंट लिया गया था। इसलिए मुस्लिम को ढाबा स्वामी समझकर भ्रामक ट्वीट किया गया। होटल का मालिक सुनील भाटी ही है जिसके बाद जनपद हापुड़ की सोशल मीडिया सेल ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट पूरी तरह भ्रामक है, अफवाह है जिसका वह खंडन करती है और भ्रामक खबर फैलाने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























