मोहर्रम:अमल बरामद किए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में रविवार को इमाम बाहगाह सैयद जमाल शाह सिकन्दर गेट से मजिलस का इनतकाद किया गया। जिससे मौलाना जनबा सैयद अफरोज महदी जैदी (मुजफ्फरनगर) ने खिताब किया।मौलाना ने फरमाया कि इमाम हुसैन ने अपने नाना के दीन को बचाने के लिये मदीने से हिजरत करबला को आबाद किया और पैगाम ये भी दिया कि जब भी कोई यजीद बन कर दीन को मिटाने की कोशिश करेगा तब तब परवरदिगार किसी न किसी को हुसैन इबले अली अस्सलाम बनाकर भेजेगा । मजलिस के बाद जुलूस की शकल में अलम बरामद किये गये। जिसमें अन्जुमे हुसेनी सिनाजनी व नोहा खानी पर कर्बला के शहीदों को खिराजे हकीकत पेश किया।
जलूस इमाम बारगाह जमाल अलीशाह से होता हुआ भन्डा पट्टी काजीवाड़ा धुनो का चौक से होता हुआ इमाम बारगाह किला कोना मोहसिन अली से होता हुआ कोटलासादात अमाम बारगाह अजाज हुसन से वापस गढ़ गेट पुलिस चौकी से होता हुआ नबीकरीम मेरठ गेट पुलिस चौकी इमाम बारगाह नवाब असकरी मिर्जा से होता हुआ खिड़की बाजार व पुराना बाजार से गुजरता हुआ सिकन्दर गेट इमामबारगाह सैयद जमाल शाह पर जाकर समाप्त हुआ जिसमें तहसीन हुसैन रिजवी अथहर अब्बास, मौहम्मद अली (पेन्टर) व जरगाम हैदर व मौमीन हुसैन ने नोहे पढ़े । अन्जुम हुसैनी के अध्यक्ष सैसद राशिद हुसैन रिजवी ने जलूस का संचालन किया।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586






























