एचपीडीए ने अवैध प्लाटिंग की ध्वस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को पिलखुवा विकास क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक प्रकरण में सीलिंग की कार्रवाई की तो एक प्रकरण में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। एचपीडीए के अधिकारियों ने गांव ढबारसी गाजियाबाद में बुलडोजर की मदद से 18000 वर्ग मीटर की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। अवैध प्लॉटिंग रोबिन सिंह और दफेदार खान द्वारा की गई थी। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना ही यह प्लाटिंग की गई। इसके पश्चात एचपीडीए के अधिकारियों ने इसे ध्वस्त कर दिया। वहीं धीरज पुत्र अजय सिंह द्वारा गाजियाबाद ढवारसी रोड पर 450 वर्ग मीटर में व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ भी अभियान चलाया और इसे सील कर दिया। एचपीडीए की इस कार्रवाई के दौरान प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता, अवर अभियंता सुभाष चंद्र चौबे, राकेश सिंह तोमर व प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























