कैंसर पीड़ित के उपचार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिले पौने दो लाख रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव रामपुर न्यामतपुर में कैंसर से पीड़ित किसान के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से विधायक की मांग पर करीब पौने दो लाख रुपये अस्पताल में जमा कराए गए हैं। अब इस धनराशि से किसान का उपचार होगा। मरीज के परिजनों ने विधायक हरिंदर सिंह तेवतिया का आभार व्यक्त किया है।
गांव निवासी बंसी यादव एक किसान है जिसे कुछ समय पहले तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके पश्चात उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया जहां बंशी यादव में कैंसर की पुष्टि हुई। आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते परिजनों ने विधायक हरेंद्र तेवतिया से मदद की मांग की थी। इसके पश्चात विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित के उपचार के लिए करीब पौने दो लाख रुपये अस्पताल में जमा कराए गए हैं।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























