हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र निवासी 12 साल का बच्चा गुरुवार को रोता हुआ थाने पहुंचा और उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि सब मेरी मां की मौत हो चुकी है और उसके पिता उसे और उसके भाई को बेरहमी से पीटते हैं। बच्चे की आंखों में आंसू देख कर उनका दिल पसीज गया। उसके बाद वह तुरंत उसे लेकर घर पहुंचे लेकिन आरोपी पहले से ही फरार हो गया था।
कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक 12 वर्षीय बच्चे की मां का निधन हो चुका है। मां की मौत के बाद से दोनों भाइयों की देखभाल दादी और पिता करते हैं। बच्चे का कहना है कि उसकी मां के निधन के बाद से उसके पिता शराब पीकर आते हैं और उसे व उसके भाई को बेरहमी से पीटते हैं। इसके बाद पुलिसकर्मी तुरंत आरोपी के घर का पहुंचे लेकिन वह पहले ही फरार हो गया था।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























