कर्ज में डूबे पिलखुवा के दिव्यांग ने रचा अपहरण का नाटक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा के एक कर्जदार दिव्यांग युवक ने कर्ज का बोझ हल्का करने के लिए स्वयं के अपहरण का नाटक कर भाई से फिरौती वसूलने की कहानी रच डाली, परंतु पुलिस ने बड़ी ही चतुराई से पूरे नाटक का पटाक्षेप कर डाला और दिव्यांग को पुलिस ने आगरा से बरामद कर परिवार को सौंप दिया। अपहरण के नाटक की कहानी सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।
पिलखुवा के मोहल्ला गढ़ी निवासी एक दिव्यांग नोएडा नौकरी करता है। पुलिस को बताया गया था कि बुधवार की सुबह वह बस के इंतजार में बस अड्डा पर खड़ा था। इसी बीच एक कार सवारों ने उसे बैठा लिया। आरोप है कि कार सवार आरोपियों ने उसके खाते से सत्तर हजार रुपये और बीस हजार रुपये निकाल लिए। इसके बीच दिव्यांग ने अपने भाई को फोन कर इसकी जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपी एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में अफरा तफरी मच गई थी।
इस मामले की जानकारी मिलते ही आनन फानन में पुलिस ने सीसीटीवी के कैमरों की जांच शुरू कर दी और सर्विलांस की मदद से उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस को जानकारी मिली कि दिव्यांग आगरा में है। इस पर पुलिस टीम आगरा के लिए रवाना हुआ और उसे एक होटल से बरामद कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पूछताछ में दिव्यांग ने बताया कि वह नोएडा में एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करता था। लेकिन छह माह पहले नौकरी छूट गई। उसने किस्तों पर एलईडी खरीदी थी और कुछ पर्सनल लोन लिया था, जिसकी किस्त पर जमा नहीं कर पाया था। किस्त जमा न करने को लेकर वह परेशान था। इस पर उसने अपहरण का नाटक रचकर भाई को खुद कॉल कर बताया कि उसका अपहरण किया गया है और एक लाख रुपये की मांग की जा रही है। वह चाहता था कि भाई से पैसे मिल जाए तो वह अपना लोन जमा कर दें।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























