हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के मोहल्ला कलेक्टर गंज निवासी सुभाष तनेजा समेत 16 के खिलाफ मुरादाबाद के पाकबड़ा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली ज्योति ग्रोवर की तहरीर के आधार पर मुरादाबाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। ज्योति ग्रोवर ने मुरादाबाद एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके पश्चात हापुड़ निवासी सुभाष तनेजा समेत कुल 16 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
ज्योति ग्रोवर के अनुसार उसकी मुरादाबाद के पाकबड़ा कैसर रोड पर जमीन है जिसका आरोपियों ने फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया है। इसके बाद ज्योति ने मुरादाबाद पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। मुरादाबाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कुल 16 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी प्रपत्र बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ के मोहल्ला कलेक्टर गंज निवासी सुभाष तनेजा समेत 17 के खिलाफ मुरादाबाद के पाकबड़ा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। हरियाणा निवासी व्यक्ति की तहरीर के आधार पर मुरादाबाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामला धोखाधड़ी करने से जुड़ा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामला फर्जी तरीके से बैनामा कराने से जुड़ा है। मामले की शिकायत पीड़ित ने मुरादाबाद एसएसपी से की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच के आदेश दिए। जांच में आरोप सही पाए जाने के पश्चात पाकबड़ा थाना पुलिस ने सुभाष तनेजा पुत्र गोदाराम तनेजा निवासी कलेक्टर गंज हापुड़ समेत 17 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बताते चलें कि आरोपी सुभाष के खिलाफ पहले भी कई मामले मुरादाबाद में दर्ज हो चुके हैं।
हरियाणा के फरीदाबाद निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी जमीन मुरादाबाद के पाकबड़ा की कैसर रोड पर स्थित है जिसका आरोपी सुभाष तनेजा ने फर्जी बैनामा कराकर अन्य को बेच दी। इसके बाद पीड़ित न्याय के लिए मुरादाबाद एसएसपी के पास पहुंचा और शिकायत पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। इसके पश्चात एसएसपी ने पुलिस को जांच के आदेश दिए। जांच के पश्चात पकबड़ा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की। पाकबड़ा पुलिस का कहना है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुभाष तनेजा निवासी कलेक्टर हापुड़ समेत 17 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी सुभाष तनेजा पर आरोप है कि उसने पीड़ित की जमीन का फर्जी बैनामा कर उसे बेच दिया। आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से फर्जी बैनामे किया। आरोपी ने जिस जमीन का बैनामा किया वह उसकी थी ही नहीं जिसने साजिश करके यह फर्जी बैनामा कराया। पुलिस जांच कर रही है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























