भाकियू शंकर की मांग छुट्टा पशुओं द्वारा हुई दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को मिले 10 लाख रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन शंकर ने गुरुवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए मांग की। साथ ही अपनी अन्य कई मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अधिकारी को सौंपा जिन्होंने मांग की कि:
1- देशहित में जनसंख्या समाधान कानून, समान नागरिकता संहिता कानून, समान शिक्षा कानून, लाकर माफिया राज को समाप्त कराया जाए।
2- 22 जुलाई से कावड़ यात्रा शुरू हो रही है, इस दौरान कोई अप्रिय घटना ना घटे, इसके लिए नेशनल हाईवे 9 पर बृजघाट से निकलने वाले मार्गों पर सभी अवैध कटों को तत्काल बंद कराया जाए।
3- देश में व्याप्त प्रशासनिक स्तरीय, तहसील, ब्लाक, विकास भवन, व विद्युत विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाए
4- मुरादाबाद मंडल में कृषि विभाग के वित्तीय वर्ष 2021-22 में बेलर मशीन निकली थी, जिसमें करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है, इसकी निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों से रिकवरी कराई जाए व दोषी कर्मचारियों को टर्मिनेट किया जाए।
5- गन्ने का समस्त अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान तत्काल ब्याज सहित दिलाते हुए, आगामी पेराई सत्र के गन्ना मूल्य का निर्धारण किया जाए, व ऐसी चीनी मिलें जिन्होंने आज तक गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया है, उनका गन्ना क्षेत्रफल काटकर भुगतान करने वाली चीनी मिलों को दिया जाये।
6- उत्तर प्रदेश के दिल्ली से लखनऊ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर जोया टोल नाका नियम विरुद्ध है, नियम अनुसार 60 किलोमीटर के दायरे में दूसरा टोल नाका नहीं लगाया जा सकता है, जबकि जोया टोल नाके की दूरी गढ़मुक्तेश्वर टोल नाके से मात्र 32 किलोमीटर है, जिस कारण सभी यात्रियों को दुगना टोल चुकाना पड़ता है इसलिए जोया टोल को समाप्त किया जाए
7– देश भर में जल मिशन योजना में बहुत ही घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, इसकी तत्काल जांच कराकर कार्रवाई की जाए। इस योजना के तहत गाँवों में पूर्व निर्मित सीसी, खड़ंजा व डामर सड़कें कार्यदायी संस्था द्वारा तोड़फोड़ कर बर्बाद कर दी गयी हैं, जिससे किसानों व पशुओं का निकलना मुश्किल हो गया है, जगह-जगह उन गड्ढों में पानी भरा है। विभाग द्वारा पहले जैसी सड़क-खड़ंजा-नाली निर्माण तत्त्काल कराया जाए। इस योजना में व्यापक भ्रष्टाचार फैला है जिसकी जांच जरूरी है।
8- छुट्टा गोवंशीय आवारा पशुओं के द्वारा फसलों का नुकसान, व इनके द्वारा किये जा रहे हमलों से लगातार मौतें हो रही हैं तथा खूंखार कुत्तों और बंदरों का आतंक रोकने के लिए उचित प्रबंध किया जाए। छुट्टा पशुओं के द्वारा दुर्घटना होने पर मृतक आश्रितों को 10 लाख रुपया मुआवजा दिया जाए।
8- छुट्टा गोवंशीय आवारा पशुओं के द्वारा फसलों का नुकसान, व इनके द्वारा किये जा रहे हमलों से लगातार मौतें हो रही हैं तथा खूंखार कुत्तों और बंदरों का आतंक रोकने के लिए उचित प्रबंध किया जाए। छुट्टा पशुओं के द्वारा दुर्घटना होने पर मृतक आश्रितों को 10 लाख रुपया मुआवजा दिया जाए।
लाखों के वाहन को चोरी होने से बचाए: 8979003261
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























