हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित पुलिस लाइन के पास देर रात डीजे तेज आवाज में बज रहा था जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। ऐसे में पुलिस अधीक्षक हापुड़ ने मामले में संज्ञान लिया और देहात पुलिस को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए। इसके पश्चात सूचना पर पहुंची देहात पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए डीजे को सीज कर दिया।
जानकारी के अनुसार मामला देहात क्षेत्र की पुलिस लाइन के पास का है। तय समय के पश्चात एक स्थान पर तेज आवाज में डीजे बज रहा था। डीजे की आवाज काफी दूर तक सुनी जा सकती थी। इसके पश्चात हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ने मामले में संज्ञान लिया और तुरंत देहात पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। देहात थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीजे को सीज़ कर दिया।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























