हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के सिखेड़ा की रहने वाली सोनिया पुत्री जगदीश की शादी जनपद हापुड़ के गांव हसुपुर के सौरभ पुत्र जोगेंद्र सिंह के साथ तय हुई है। दोनों का विवाह 15 जुलाई को होना तय है लेकिन दुल्हन को नए-नए नंबरों से प्रतिदिन फोन आ रहे हैं जिसने धमकी देते हुए कहा कि यदि तूने शादी की तो मैं तेरे पति को गोली मार दूंगा। धमकी भरे फोन के बाद से ही पीड़ित पक्ष दहशत में है जिसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
परिवार में खुशी का माहौल था, परिजन शादी की तैयारी कर रहे थे लेकिन इसी बीच लगातार अज्ञात नंबरों से आ रहे हैं फोन से परिवार में दहश्त है। सोनिया ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























