गायों की मौत के मामले में कमेटी का होगा गठन
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के बनखंडा-रमपुरा स्थित गौशाला के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और प्रदर्शन किया। गौशाला के अंदर मृत गोवंश की सूचना पर कार्यकर्ता पहुंचे और उन्होंने जमकर नारेबाजी की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि गायों का सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार किया जाए और उनकी मौत के जिम्मेदार पर कार्रवाई हो। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एन एन शुक्ला भी पहुंचे और जांच शुरू की। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि गायों की मौत की जांच के लिए गुरुवार को कमेटी का गठन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार की रात का है। जब सड़क हादसे के दौरान एक गोवंश की टांग टूट गई। उसके बाद कुछ लोग उसे गौशाला लेकर पहुंचे। जब गौशाला का दरवाजा नहीं खुला तो कुछ कार्यकर्ता भीतर दाखिल हुए और उन्होंने जो दृश्य देखा उसे देखकर उन्होंने जमकर हंगामा किया। गौशाला के अंदर मृत गायों की सूचना पर अन्य कार्यकर्ता भी एकत्र हुए और जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि अन्नपूर्णा गौशाला में करीब 350 गाय हैं। उनके रखरखाव पर कई सवाल उठ रहे हैं। सूचना पाकर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और पूर्ण जांच का आश्वासन दिया। इस दौरान रितिक त्यागी, अंकित त्यागी, आदित्य, अमन, रविंद्र, बंटी आदि उपस्थित रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























