विकलांगों ने इंदौर आश्रम में बच्चों की मौत पर चिंता जताई
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): विकलांग जन कल्याण सेवा समिति हापुड़ इंदौर के एक आश्रम में विकलांग बच्चों की कथित हत्या पर चिंता व्यक्त करते हुए बच्चों के दफनाए गए शवों को पोस्टमार्टम कराने तथा दोषियों को दंडित करने की मांग की है।
समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल, नरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, विनीत शर्मा, सुबोध शास्त्री, अमित कुमार आदि बुधवार को हापुड़ में पुरानी कलैक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि इंदौर के आश्रम में दर्जनों विकलांग बच्चों की मौत को छिपाकर चुपचाप दफना दिया गया। समिति की मांग है कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जाए और दोषियों को दंडित किया जाए। केंद्र व प्रदेश सरकार विकलांगों को 6 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन दे। उन्होंने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























