आपातकाल मे जेलो मे यातनाए सहने वाले लोकतंत्र रक्षक सेनानियो का सम्मान किया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): आपातकाल 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक देश मे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाये गए आपातकाल मे जेलो मे निरुद्ध रहे हापुड जिले के लोकतंत्र रक्षक सेनानायियो का गढ़मुकतेशवर मे सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह के सयोजक गढ़मुकतेशवर के पूर्व भाजपा विधायक कमल मलिक ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियो को पगढी पहनाकर शाल ओढाकर पोधो का गमला देकर सम्मानित किया और कहा कि लोकतंत्र सेनानी सच्चे देशभक्त हैं इनके साहस, त्याग को भुलाया नही जा सकता, इन्ही के त्याग, बलिदान के कारण देश से आपातकाल समाप्त हुआ। आपातकाल मे देश भर के विपक्षी दलो तथा आर एस एस के बेकसूर डेढ लाख लोगो को जेल मे डाल दिया था,देश के 200 समाचार पत्रो पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।लोकतंत्र सेनानी तथा संघ के पूर्व विभाग प्रचारक रामानंद त्यागी ने कहा कि आपातकाल देश का काला अध्याय है जब संविधान की हत्या कर नागरिको के अधिकार समाप्त कर दिए थे उन्होंने तथा अन्य लोकतंत्र सेनानायियो ने आपातकाल मे लोकतंत्र सेनानियो पर पुलिस, प्रशासन द्वारा किए गये कठोर हतयाचारो के अनेक उदाहरण सुनाये।
हापुड़ में खुल गया है अत्याधुनिक आईसीयू वाला एटमॉस हॉस्पिटल: 7668261773
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700





























