Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से सांठगांठ कर उनके आवास पर ही स्ट्रीट लाइट लगवा दी है जिससे उपभोक्ता स्ट्रीट लाइटों के तारों में कट लगाकर आसानी से बिजली चोरी कर रहे हैं। थाने में दस बिजली चोरी उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। साथ ही नगर पालिका कर्मियों ने लाइटें जब्त कर ली है।
आपको बता दें कि बिजली चोरी करने के नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं और हर रोज करीब पांच लाख की बिजली चोरी हो रही है। बुलंदशहर रोड के 15 से अधिक मोहल्ले ऐसे हैं। जिनमें लाइनलॉस 30 फ़ीसदी से भी अधिक है। इंसूलेटिड वायर में गरम लोहे की रोड डालकर चोरी की जाती है तो कहीं मीटर बाईपास किया जाता है। अब नगर पालिका के कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से सांठगांठ कर उनके आवास पर स्ट्रीट लाइट लगा देते हैं जिससे उपभोक्ता आसानी से स्ट्रीट लाइट के तारों में कट कर बिजली चोरी कर सके। छापे के दौरान कोटला मेवतियान, पुराना बाजार, पीर बाउद्दीन समेत कई इलाकों में इस तरह की चोरी पकड़ी गई है। एसडीओ ने नगर पालिका के ईओ को एक लिखित पत्र लिखकर अपील की है कि पालिका के कर्मचारी स्ट्रीट लाइटों को उपभोक्ताओं के घरों में न लगाकर विद्युत पोल पर ही लगाए और स्विच की भी उचित व्यवस्था करें।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700





























