घपले के आरोप में दोषी पाए जाने पर असौंड़ा की ग्राम प्रधान आयशा मुर्तजा सस्पेंड
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव असौड़ा की ग्राम प्रधान आयशा मुर्तजा को घोटाले में दोषी पाए जाने पर सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ मिलने वाली शिकायतों के साक्ष्य एकत्र कर जांच टीम ने डीएम को सौंप दिया है। अब वह गांव में प्रधान के रूप में किसी कार्य का संचालन नहीं कर पाएगी। साथ ही गांव में व्यवस्था संभालने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके लिए बीडीओ को नामित किया गया है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों असौड़ा की जाहिदा खान, परवीन बेगम, गोपाल सिंह, सविता सैनी और बबीता ने ग्राम प्रधान आयशा मुर्तजा के खिलाफ शिकायत की थी जिसके बाद डीएम ने जांच टीम का गठन किया था। डीएम के आदेश पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी और मध्य गंग नहर के सहायक अभियंता ने जांच शुरू की थी। ग्राम प्रधान पर सरकारी धन और संपत्ति के दुरुपयोग के आरोप लगे थे। साथ ही उनके परिवार के लोगों पर भी घपले के आरोप लगे थे लेकिन जांच में ग्राम प्रधान पर घपले के आरोप सही पाए गए जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। जिला पंचायतराज अधिकारी एसबी शुक्ला ने बताया कि डीएम ने असौड़ा की ग्राम प्रधान आयशा मुर्तजा को सस्पेंड किया है और उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारी सीज कर दिए गए। अब गांव में ग्राम पंचायत के कार्यों का संचालन कमेटी करेगी। इसके लिए बीडीओ को निर्देशित किया गया है। बीडीओ कमेटी का गठन कर डीएम को सौंपेंगे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























