हापुड़: तार के फंदे पर लटकी फैंसी स्ट्रीट लाइट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ शहर की शोभा बढ़ाने के लिए नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा सड़क किनारे प्रकाश के लिए फैंसी स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। हापुड़ के नगर के बाहर लगी एक स्ट्रीट लाइट खंभे से निकल गई है जो कि तार पर लटकी हुई है। ऐसे में आने जाने वाले लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस लाइट को ठीक किया जाए जिससे बड़ा हादसा होने से टाला जा सके।
हापुड़ के आर्य नगर के बाहर बिजली के खंबे में लगी स्ट्रीट लाइट, खंबे से निकल गई है जो कि तार के सहारे टिकी हुई है। यह कभी भी गिर सकती है। आने जाने वाले लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द इस लाइट को दुरुस्त किया जाए।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























