मोबाइल टावर से सामान चोरी करने वाले दो सगे भाई सहित तीन दबोचे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): दिन में रैकी और रात में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाशो को पुलिस ने धर दबोचा जिनमें दो सगे भाई है।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस ने ग्राम बक्सर स्थित एयरटेल के टावर से हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी का बेस बैण्ड़, RRU डिवाइस तथा घटना में प्रयुक्त बाइक व स्कूटी बरामद की है।पुलिस ने बताया कि पकड़े गये बदमाश दिन में रैकी करते थे और रात में चोरी की घटना को अंजाम देकर माल ले उड़ते थे।आरोपी थाना हापुड देहात के गांव असरा का सचिन जाट व पूर्वी दिल्ली के मुस्तफ़ा बाद के मौहम्मद नईम व इजहार है,जो सगे भाई है।पुलिस ने तीनो को जेल भेज दिया है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























