हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला पर स्थित रेलवे गेट नंबर-62 सी के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय 25 वर्षीय युवती ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सोनिया पुत्री राजेश कुमार निवासी ग्राम मुबारिकपुर सलामतपुर थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ मंगलवार की सुबह अपने गांव मुबारिकपुर से हापुड़ मजदूरी के लिए जा रही थी। जैसे ही कुचेसर रोड चौपला रेलवे लाइन पार करने लगी तभी ट्रेन संख्या 14316 इंटरसिटी एक्सप्रेस समय सुबह 8:25 बजे की चपेट में आ गई।
यह हादसा 90 / 16 रेलवे लाइन खंबा नंबर के बीच हुआ। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























