हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में जीएस मेडिकल कॉलेज के पास पबला रोड पर स्थित रेलवे फाटक मंगलवार की सुबह पांच बजे से आगामी तीन दिनों तक बंद रहेगा। रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के कारण फाटक को बंद रखा जाएगा। 6 और 7 जुलाई को भी फाटक बंद रहा था। ऐसे में लोगों को एक बार फिर से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ हापुड़ चमन प्रकाश ने बताया कि रेलवे लाइन पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके चलते पबला रोड पर स्थित फाटक संख्या 81सी, 9 जुलाई मंगलवार की सुबह 5:00 बजे से 11 जुलाई रात 8:00 बजे तक बंद रहेगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी फाटक बंद रहा था लेकिन मरम्मत कार्य पूर्ण न होने के कारण दोबारा से फाटक को बंद किया जा रहा है। ऐसे में लोगों को चंडी रोड फाटक, बड़ौदा हिंदुवान फटाक से आवागमन करना होगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























