हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी का विरोध अभी भी जारी है। हिंदू संगठन ने सोमवार को हापुड़ की कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा किए गए टिप्पणी से हिंदू समाज आहत है। संगठन ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन लिखकर मांग की कि राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता रद्द की जाए और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हो।
दरअसल हाल ही में राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी का लगातार विरोध हो रहा है। हिंदू संगठन मैदान में उतर आए हैं जिन्होंने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान दिनेश ठाकुर, राजेंद्र गुर्जर, पवन तोमर, दीपक शर्मा, उमेश राघव, संजय तिवारी, कृष्ण शर्मा, करण पंवार, कमल अग्रवाल, नीरज शर्मा, टुक्कीराम गर्ग, चेतन चौहान, शेखर शर्मा, सचिन उपाध्याय, रोहित सिरोही, सचिन सिरोही, अमन अग्रवाल आदि ने प्रदर्शन किया।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























