हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला भगवानपुरा में गैस पाइपलाइन डालने के दौरान पानी की पाइपलाइन अचानक फूट गई जिससे सैंकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो गया। आपको बता दें कि यह पानी की पाइपलाइन आज नहीं बल्कि तीन दिन पहले फट गई लेकिन पानी की बर्बादी अभी भी जारी है। लोगों ने चिंता जाहिर की है लेकिन संबंधित विभाग इस ओर आंखें मीचकर बैठा है।
भगवानपुरी में गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। तीन दिन पहले पाइप लाइन डालते समय अचानक पानी की पाइपलाइन फट गई और साफ पानी की बर्बादी होने लगी लेकिन अभी तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है जिसकी वजह से सैकड़ो लीटर पानी बर्बाद हो गया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























