हाफिजपुर: जीएसटी में असिस्टेंट कमिश्नर की गाड़ी को पीछे से आई कार ने मारी जोरदार टक्कर
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर सोमवार को जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात राजेश सेठ की गाड़ी को पीछे से आई एक गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान असिस्टेंट कमिश्नर की गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
राजेश सेठ निवासी गाजियाबाद जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात है जो कि सोमवार की सुबह अपनी गाड़ी में सवार होकर अमरोहा जा रहे थे। ऐसे ही वह हाफिजपुर क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचे तो सड़क पर जाम लगा था। गाड़ियों की रफ्तार काफी धीमी थी। इसी बीच पीछे से आई एक गाड़ी ने असिस्टेंट कमिश्नर की गाड़ी को टक्कर मार दी जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और बिजली के खंभे से टकरा गई।
पीछे से आई गाड़ी को सतेंद्र मित्तल पुत्र टुक्कीराम मित्तल निवासी मंडावली दिल्ली चला रहा था जिसमें परिजन भी सवार थे जो कि गढ़मुक्तेश्वर में अस्थियां विसर्जित करने के लिए जा रहे थे। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है। हालांकि दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























