हापुड़: श्री बालाजी मंदिर में धूमधाम से निकली जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी मंदिर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस यात्रा में भक्तजन उपस्थित हुए जिन्होंने आस्था का परिचय दिया। जय जगन्नाथ के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।
सनातन धर्म में जगन्नाथ रथ यात्रा का बहुत ही खास महत्व है। मान्यता के अनुसार रथ यात्रा निकालकर भगवान जगन्नाथ को प्रसिद्ध गुंडिचा माता मंदिर पहुंचाया जाता है जहां भगवान सात दिनों तक आराम करते हैं। इस दौरान गुंडिचा माता मंदिर में खास तैयारी होती है और मंदिर की सफाई के लिए इंद्रद्युमन सरोवर से जल लाया जाता है जिसके पश्चात भगवान जगन्नाथ की वापसी की यात्रा शुरू होती है। ऐसे में पूरे देश में जगह-जगह भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। इसी क्रम में हापुड़ में भी जगन्नाथ जी की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। बताते चलें कि भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया को प्रारंभ होती है।
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से पहले महिलाओं ने प्रभु का गुणगान किया और अपनी आस्था का परिचय दिया। भजन कीर्तनकार भगवान की आराधना की। इसके पश्चात मंदिर के पीठाधीश्वर यशवर्धन आचार्य जी महाराज ने भगवान जगन्नाथ की आरती की और उन्हें भोग लगाया। इसके बाद जगन्नाथ जी की रथ यात्रा जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ शुरू हुई और मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ ने भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ रथ में विराजमान बलराम और बहन सुभद्रा के भी भक्तों ने दर्शन किए। मंदिर परिसर में यात्रा नव ग्रह मार्ग से होते हुए नो देवी मार्ग पहुंची। इसके पश्चात बालाजी के गर्भ ग्रह के आगे से होते हुए यात्रा परिक्रमा मार्ग पहुंची। इसके पश्चात मंदिर में बनें जगन्नाथ मंदिर में पहुंच कर यात्रा ने विश्राम किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आस्था के रंग में हर कोई रंगा हुआ नजर आया। रथ यात्रा में मौजूद भक्तों ने इस पल का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर श्री बालाजी मंदिर के संस्थापक अशोक आचार्य जी महाराज, मोहित गोयल, साजन, सुनील गर्ग, लता गोयल, मिकी गोयल, सारिका गर्ग, पारूल, तरुण, विकास, पंकज, अंकित माधरे, अंशुल, नव्या, मोहित बंसल, अर्जुन पुंडीर, हर्ष शर्मा, श्रीयांशी अग्रवाल, सलोनी, शुभम गुप्ता आदि भक्त उपस्थित रहे।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























