छत पर खड़े युवक का तार हाईटेंशन तार से छुआ, हुई मौत
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बछलौता में एक घर के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन एक युवक की मौत का कारण बन गई। युवक की करंट की चपेट में आने से तड़प-तड़प कर मौत हो गई जिससे परिवार में मातम छाया हुआ है। मृतक अपने पीछे दो बेटे और पत्नी को छोड़ गया है जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक के परिजनों का कहना है कि हाई टेंशन तार घर के मकान के पास से गुजर रहे हैं जिन्हें हटाने के लिए पहले भी विभाग से कहा गया लेकिन उनकी मांग पर किसी ने ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाजा उन्हें चुकाना पड़ रहा है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता निवासी 33 वर्षीय सोनू अपने परिवार के साथ गांव में रहता था। मामला रविवार की देर शाम का है जब गांव में एक व्यक्ति और उसके परिजन कुआं पूजन के लिए गांव से होकर जा रहे थे। तेज धोनी यंत्र के सामने व्यक्ति नाच रहे थे जिन्हें देखने के लिए सोनू अपने घर की छत पर खड़ा हो गया और उन्हें देखने लगा। इसी बीच उसका हाथ हाई टेंशन लाइन से छू गया। तार छूते ही वह करंट की चपेट में आ गया और बेहोश होकर छत पर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर उसकी पत्नी रेनू बेसुद्ध हो गई। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातम छाया हुआ है।
लाखों के वाहन को चोरी होने से बचाए: 8979003261
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























