भगवान श्री जगन्नाथ रथ के रस्से को खींचने की भक्तों में लगी होड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में रविवार को हापुड़ में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ सादर व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। भगवान श्री जगन्नाथ रथ के दर्शन हेतु जनपद हापुड़ के कोने-कोने व आस-पास के इलाकों से श्रद्धालु उमड़ पड़े। भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा हापुड़ के पुराना बाजार स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर से प्रारंभ हुई।
भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ का रस्सा खींचने के लिए श्रद्धालु नंगे पैर दोड़े जा रहे थे। ऐसी मान्यता है कि श्री जगन्नाथ जी के दिव्य रथ को खींच कर जो भक्त मंदिर तक लाते है। तथा महाभोग का प्रसाद ग्रहण करते है, वह जन्म-मृत्यु के भव बंधन से छूट जाते है। भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ में विराजमान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव जी, बहन सुभद्रा जी भक्तों पर आशीर्वाद की कृपा बरसा कर रहे थे। रथ को नाना प्रकार के फूलों से सजाया गया था। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा शुरु होने से पहले ठाकुर जी का अभिषेक किया गया और छप्पन भोग लगाया गया। भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ के आगे श्रद्धालु झाडू सेवा करते हुए सड़क मार्ग की सफाई करते हुए आगे बढ़ रहे थे। रथ यात्रा के एक कि.मी. लम्बे मार्ग पर लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया। स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं ने शीतल पेय पदार्थ, ताहरी, कढ़ी चावल, बर्फ, आईसक्रीम वितरित की।
भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल ब्रज भक्तों की मंडलियां भगवान श्री जगन्नाथ जी का गुणनान करते हुए नृत्य कर रहे थे। आज पूरा हापुड़ धर्ममय हो गया। रथ यात्रा महोत्सव पर महाभोग प्रसाद का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्री जगन्नाथ जी के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























