हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार स्थित पक्षियों के अस्पताल में शनिवार को 18 पक्षियों को स्वस्थ करके आजाद किया गया। जैन समाज द्वारा संचालित पक्षियों के अस्पताल निशुल्क पक्षियों का इलाज करता है। शनिवार को अस्पताल में विधायक पहुंचे और उनके द्वार स्वस्थ पक्षियों को आकाश में उड़ाकर स्वतंत्र किया गया।
विधायक ने अस्पताल कमेटी का प्रोत्साहन बढ़ाया और उन्होंने आगे किसी भी चीज की जरूरत के लिए साथ देने के लिए भी कहा। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री अशोक जैन, पक्षी चिकित्सालय के अध्यक्ष विनीत जैन, आकाश जैन, मीडिया प्रभारी तुषार जैन, कोषाध्यक्ष अर्चित जैन, ऑडिटर डॉक्टर अनिल जैन, अभिषेक जैन, राहुल बंसल, योगेन्द्र मोनू, सुनील चौधरी, मनोज तेवतिया, सोनू दादारी, कृष्ण वत्स, अनिल वर्मा, संजय आदि लोग मौजूद रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























