हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर हापुड़ में भाजपाइयों ने उन्हें याद किया और अतरपुरा चौपला पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। हापुड़ में भाजपाईयों ने उन्हें अपनी-अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया। इस दौरान नगर पालिका परिषद हापुड़ के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि राष्ट्रीय अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले महापुरुष, भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन त्याग, समर्पण एवम राष्ट्रभक्ति की अदभुत मिसाल है। महान राष्ट्रवादी व्यक्तित्व की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। इस दौरान जिला अध्यक्ष हापुड़ नरेश तोमर, भाजपा नेता अशोक बबली, मनोज तोमर, शहर अध्यक्ष पवन गर्ग, मोहन सिंह, सुनील वर्मा, परबीन सिंहल, प्रशांत त्यागी, कुणाल चौधरी, राजेश आदि उपस्थित रहे।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























