लावारिस वाहनो की नीलामी से आए 8 लाख 95 हजार रूपए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):वर्ष 2007-2019 तक के थाना हापुड़ नगर परिसर में खड़े 83 वाहनों का शुक्रवार को नीलामी के जरिए निस्तारण कर दिया गया।
05 जुलाई 2024 को थाना हापुड़ नगर परिसर में वर्ष 2007-2019 तक के अभियोगों से सम्बन्धित लम्बित माल व लावारिस एवं सीज शुदा 83 वाहनों की नीलामी कराकर निस्तारण किया गया।
नीलामी के दौरान कुल 83 वाहनों की नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया सम्पन्न हुई, जिसमें बोली दाताओं द्वारा सर्वाधिक बोली 8,95,000/- (08 लाख 95 हजार रूपये) लगायीस गयी।नीलाम किए गए वाहनों में 54 दो पहिया वाहन, 24 चार पहिया वाहन, तीन पहिया वाहन,दो ट्रैक्टर शामिल है।

साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586























