
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): परिषदीय स्कूलों में शिक्षक और छात्र को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके साथ ही प्रेरणा पोर्टल पर डिजिटल रजिस्टर भी बनाने होंगे। यदि शिक्षक निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचे तो उनके नाम के आगे अनुपस्थिति दर्ज होगा।
आपको बता दें कि 1 जुलाई से स्कूल 8:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक खुलना शुरू हो चुके हैं। विभाग ने शिक्षकों को सिम कार्ड भी उपलब्ध करा दिए हैं। इस वर्ष से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। यदि पोर्टल पर 15 मिनट से ज्यादा का समय लगेगा तो अनुपस्थिति दर्ज हो जाएगी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700






















