मत्स्य पालकों के लिए पोर्टल खुला
हापुड सूवि(ehapurnews.com):निषाद राज बोट सब्सिडी योजना के अंतर्गत मत्स्य पालकों एवं मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को लाभान्वित करने हेतु मत्स्य विभाग द्वारा 1 जुलाई 2024 से 21 जुलाई 2024 तक विभागीय पोर्टल खोला गया है।
वर्ष 2024-25 में मत्स्य विभाग के अन्तर्गत से मत्स्य पालकों एवं मछुवा समुदाय के व्यक्तियों को लाभांवित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु दिनांक 01-07-2024 से दिनांक 21-07-2024 तक विभागीय पोर्टल https://fisheries.up.gov.in खोला गया है। इस पोर्टल के माध्यम से मत्स्य पालको एवं मछुवा समुदाय के व्यक्तियों द्वारा निषाद राज बोट सब्सिडी योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा। योजना की अधिक जानकारी के लिये आवेदक जनपदीय कार्यालय मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण कमरा नं0 221, 222 द्वितीय तल विकास भवन, हापुड में संपर्क कर सकता है। यह जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण हापुड द्वारा दी गई है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700
























