हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर निवासी सेवानिवृत सूबेदार अवधेश सिंह का हृदय गति रुक जाने के कारण आकास्मिक निधन हो गया। सूबेदार अवधेश सिंह लगभग दो वर्ष पूर्व ही सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन के समाचार से पूर्व सैनिकों में शोक की लहर दौड़ गई। सूबेदार अवधेश सिंह काफी मिलनसार व सामाजिक कार्य में हमेशा बढकर हिस्सा लेते थे।अंतिम विदाई के समय पूर्व सैनिकों द्वारा तिरंगे व सैल्यूट देकर सूबेदार अवधेश सिंह को सैनिक सम्मान दिया गया। अंतिम विदाई के समय पूर्व वायु सेना अधिकारी मनबीर सिंह- उपाध्यक्ष जिला सैनिक बंधु, जिलाध्यक्ष पूर्व सैनिक संघ कैप्टन राजेश चौधरी, सूबेदार अशोक, सूबेदार समर पाल सिंह, सूबेदार चित्रसेन, हवलदार मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























