हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड और रामपुर रोड पर बिजली घर से जुड़े इलाकों में ऊर्जा निगम की टीम ने एसडीओ प्रथम देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापा मार कार्रवाई की जहां उन्होंने 12 लोगों को बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा और बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
लाइन लॉस की शिकायत पर अधिकारी मैदान में है। इसी क्रम में उन्होंने मॉर्निंग रेड की और पाया कि 12 लोग बिजली की चोरी कर रहे हैं जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मोहल्ला अलीनगर की गली नंबर 3 में बड़े पैमाने पर बिजली की चोरी की जा रही थी। अधिक लाइन लॉस के कारण यहां मॉर्निंग रेड की गई। इस दौरान मीटर बायपास, कटिया डालकर चोरी पकड़ी गई।
विभाग की ओर से की गई कार्रवाई में अलीनगर निवासी साजिद, कल्लू, आस मोहम्मद, इस्लाम, इकबाल, रहीसू, नवाब, शहजाद, मोहम्मद इरफान, रऊफ के घर बिजली की चोरी पकड़ी गई। दिल्ली रोड पर स्थित बिजली घर से जुड़े मोती नगर कॉलोनी में भी तीन उपभोक्ताओं के यहां पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
स्पेशल ऑफर: ओमेगा ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























