हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 25000 के इनामी तस्कर व उसके साथी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 11000 रुपए नकद और दो पेचकस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मेघु निवासी धौलाना जनपद हापुड़ है जिसका साथी काका भी गिरफ्तार है। मेघु पर 25000 रुपए का इनाम घोषित था। इसके खिलाफ दो और काका पर एक मुकदमा दर्ज है। गाजियाबाद पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह टेंपो में बैठकर महिलाओं के बैग से कीमती सामान चोरी कर आपस में बांट लेता है। कुछ दिन पहले भी उसने एक महिला के बैग से सामान और नकदी की चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























