चार मुख्य मार्ग टूटने से 30 गांव के हजारों ग्रामीण परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर, सिंभावली क्षेत्र के चार मुख्य मार्ग भारी वाहनों के कारण टूट गए हैं जिसके चलते लोक निर्माण विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है जिसने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।
दरअसल गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे में गंगा एक्सप्रेसवे जनपद हापुड़ के 25 गांव से होकर गुजर रहा है जिसमें मिट्टी भराव का कार्य चल रहा है। ऐसे में डंपर मिट्टी लेकर जाते हैं। बताया जा रहा है कि इस कारण बाबूगढ़ बीवीनगर मार्ग से मवाना हापुड़ किठौर वाया कनिया मार्ग, वेटकुटी बहादुरगढ़ पूठ मार्ग, अठसैनी पुल से बछलौता पुल मार्ग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-9 सिखेड़ा से पीर नगर दतियाना होते हुए आगापुर वाया माधोपुर औरंगाबाद संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। बता जा रहा है कि इसके कारण 30 गांव के हजारों ग्रामीण परेशान हैं।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























