हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जाने-माने उद्यमी संजय कृपाल देहरादून के ऋषिकेश में आयोजित माधव सेवा आश्रम सदन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी पहुंचे। मोहन भागवत ने कहा कि धर्म समाज को जोड़ने का काम करता है।
उत्तराखंड के ऋषिकेश में एम्स के समीप वीरभद्र मार्ग पर भाऊराव देवरस सेवा न्यास की ओर से निर्मित माधव सेवा आश्रम सदन का लोकार्पण किया गया है। मोहन भागवत ने कहा कि संवाद के अभाव में हमारे बीच दूरियां पैदा हुई है जिसे लोक संग्रह के माध्यम से दूर किया जा सकता है। हापुड़ से पहुंचे उद्यमी संजय कृपाल ने भी अपनी बातों को सभी के सामने रखा और समाज को जोड़ने पर बोल दिया।
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























