ससुराल आए व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में स्थित गांव सिखेड़ा में ससुराल आए पति की अचानक तबियत बिगड़ने से उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
आपको बता दें कि थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी कविता की शादी जनपद मेरठ के गांव दूल्हैड़ा निवासी आकाश के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं, कुछ दिन पहले कविता अपने पति और बच्चों के साथ मायके आई थी। मंगलवार की रात अचानक उसके पति आकाश की तबीयत खराब हो गई तो कविता उसे गांव सिखेड़ा सीएचसी में इलाज के लिए ले गई। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान उसके पति आकाश की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि अचानक तबियत बिगड़ने की वजह से युवक की मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत होने का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























