हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन पेशेवर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोरों के कब्जे से पुलिस ने सात मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, फर्जी नंबर प्लेट, अवैध असलहा बरामद किया है। अभियुक्तों के खिलाफ मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर में डकैती, लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित तीन दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अजय पुत्र जयपाल व माजिद उर्फ चूहा पुत्र इकबाल निवासीगण गांव जिसोरा थाना मुंडाली जनपद मेरठ और मजीद पुत्र यामीन निवासी गांव ललियाना थाना किठौर मेरठ हैं। माजिद फिलहाल गाजियाबाद के कैला भट्टी में रह रहा है। वाहन चोरों के दो साथी फरार है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है
पिलखुवा की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि चितौली अंड़रपास के पास से स्वाट तथा हाफिजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एनसीआर व अन्य जनपदों से वाहन चोरी कर वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर आर्थिक लाभ कमाते थे। आरोपी पेशेवर वाहन चोर हैं जो बड़े शातिर आना अंदाज में वाहन को चोरी कर रफू चक्कर हो जाते थे। आरोपी डिमांड्स के अनुसार वाहनों को चोरी कर सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात मोटरसाइकिल और एक स्कूटी समेत अन्य सामान बरामद किया है। आपको बता दें कि गिरफ्तार किए गए अजय के खिलाफ 21, माजीद उर्फ चूहा के खिलाफ 12 और माजीद के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं।
स्पेशल ऑफर: ओमेगा ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























