हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के खुर्जा पेच के बाहर दो दबंगों ने एक फल विक्रेता को जमकर पीटा जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने थाने में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार राजीव कुमार पुत्र हरपाल सिंह निवासी देवलोक कॉलोनी हापुड़ ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह खुर्जा पेच के बाहर फलों का ठेला लगाकर फल बेचता है और अपने परिवार का पालन पोषण करता है। मामला 30 जून की रात का है। जब उसने फलों का ठेला लगाया हुआ था। रात करीब 10 बजे बजे प्रार्थी ठेले पर खड़ा होकर फल बेच रहा था। तभी पिलखुवा निवासी एक व्यक्ति अपने अज्ञात साथी के साथ आया और शराब पीने के लिए फल विक्रेता से रुपए मांगने लगा। जब फल विक्रेता ने रुपए देने से इनकार कर दिया तो दोनों ने मिलकर राजीव को जमकर पीटा। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित ने हापुड़ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586






























