हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के उपेड़ा उपखंड क्षेत्र के रमपुरा बिजली घर पर मंगलवार को ग्रामीणों ने बिजली कटौती और जर्जर तारों के विरोध में धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। इसके पश्चात रमपुरा बिजली घर पर प्रदर्शन पर बैठे ग्रामीणों से वार्ता करने के लिए एसडीओ प्रभव हारित गोड़ पहुंचे जिन्हें ग्रामीणों ने अपने बीच में बैठा लिया और समस्याओं से अवगत कराया। एसडीओ ने ग्रामीणों की समस्याओं का हल करने का आश्वासन दिया और मामला शांत हुआ।
आपको बता दें कि बिजली कटौती और जर्जर तारों से ग्रामीण बेहद परेशान है जिसकी वजह से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति अक्सर प्रभावित रहती है। बिजली प्रभावित होने की वजह से ग्रामीणों को परेशानी होती है। ऐसे में ग्रामीण मंगलवार को एकत्र हुए और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि रमपुरा और वनखंडा गांव में तारों की स्थिति जर्जर हो चुकी है। कई बार जर्जर तारों की वजह से किसानों की फसल जल चुकी है लेकिन अधिकारी जर्जर तारों को बदलते नहीं है। इसकी वजह से तार नीचे और ढीले हैं। ऐसे में जरा सी हवा चलने से यह तार आपस में टकरा जाते हैं और हादसे की संभावना भी बनी रहती है। रमपुरा बिजली घर से जुड़े करीब आठ से अधिक गांव में कटौती की जा रही है जिसकी वजह से ग्रामीण काफी ज्यादा परेशान है। दोपहर करीब दो बजे के आसपास उपेड़ा एसडीओ प्रभव हारित गौड़ धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586






























