गुंडों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद हापुड की पुलिस को गुंडों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है और कहा कि ये समाज के दुश्मन है।गुंडों के साथ कोई रियायत नही बरती जाए।
पुलिस अधीक्षक पुलिस कार्यालय के सभागार में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी में बोल रहे थे।पुलिस अधीक्षक ने गोष्ठी में वांछित व वारंटियो की गिरफ्तारी के आदेश दिए। उन्होने गोष्ठी में जनपद में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण/कानून-व्यवस्था तथा आगामी त्यौहार श्रावण कांवड़ यात्रा, मोहर्रम आदि की तैयारियों की समीक्षा की।गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल भी उपस्थित थे।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























