हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के व बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण बृजघाट में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर रखते हुए चौकी पर तैनात रहने वाले कर्मचारियों आदि के जरिये लोगों को मदद पहुंचाई जाएगी।
आपको बता दें कि पहाड़ी और स्थानीय क्षेत्र में लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बरसात के बाद अब लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। रविवार को 70 के बजाय 83 क्यूसेक पानी बिजनौर बैराज से छोड़ा गया जिससे गंगा का जलस्तर चार सेंटीमीटर तक बढ़ाने की उम्मीद है। जिसके चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गंगा का जल स्तर बढ़ने से प्रशासन का सबसे अधिक ध्यान ग्रामीणों की जान बचाने और पशुओं का ख्याल रखने पर होगा। हालांकि, गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी ने अभी खतरे के निशान को पार नहीं किया है। इसके लिए गढ़ तहसील के अधिकारियों को जलस्तर पर निगरानी के निर्देश जारी किए है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से एनडीआरएफ की टीम तैनात कर दी गई है। प्रशासन ने लाइफ सेविंग जैकेट, अग्निशमन यंत्र, रबड़ की ट्यूब, बाल्टियां, मेगाफोन, साइन बोर्ड, वायरलेस सिस्टम, फर्स्ट एड किट, सर्च लाइट आदि की व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























