हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलैड़ा में ईद पर प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मकान पर छापा मारा और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि पांच फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मांस व उपकरण भी बरामद किए हैं।
धौलाना के थाना प्रभारिक निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि ईद पर यासीन पुत्र कमरू निवासी पीपलैड़ा, धौलाना के घर में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी दी गई है। सूचना को सटीक मान कर धौलाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और यासीन के मकान से दो आरोपी फुरकान पुत्र इशाक निवासी पीपलैड़ा तथा इमरान पुत्र अशफाक निवासी अजराड़ा मेरठ को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने दो कुंतल मास व पशु काटने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल यासीन समेत पांच आरोपी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
























