पिलखुवा: 500 रुपए खुलवाने के बहाने मोबाइल छीनकर हुआ फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की जाटान की मढ़ेया में सोमवार की सुबह 500 रुपए खुलवाने के बहाने एक युवक एक दुकान में पहुंचा और युवती के गाल पर चांटा मार कर मोबाइल लेकर फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी मुंह पर रुमाल बांधकर दाखिल हुआ जिसने मौका देखकर मोबाइल छीन लिया और भाग गया।
मामला सोमवार का है जब एक युवक 500 रुपए खुलवाने के बहाने मुंह पर रुमाल बांधकर दुकान पर पहुंचा। वहां मौजूद निशा से उसने 500 रुपए खुले देने की बात कही और देखते ही देखते उसने पीड़िता को थप्पड़ मारा, मौका देखकर मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। भागते हुए आरोपी कमरे में कैद हो गया। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700



























