कोल्डड्रिंक से भरा मिनी ट्रक पलटा
हापुड़, सीमन/सुरेन्द्र शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शनिवार की सुबह कोल्ड ड्रिंक की बोतलों से भरा एक छोटा हाथी टायर फटने के कारण पलट गया। इस दौरान मिनी ट्रक में लदी कोल्ड ड्रिंक की बोतल सड़क पर बिखर गई और टूट गई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई।
मामला शनिवार का है जब जब कोल्ड ड्रिंक लेकर एक छोटा हाथी दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रहा था। जैसे ही है गढ़मुक्तेश्वर के राष्ट्रीय राजमार्ग के नौ पर पहुंचा तो टायर फटने के कारण छोटा हाथी पलट गया। इस दौरान उसमें लदी कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी यहां-वहां बिखर गई और टूट गई। इस दौरान यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का हाल जाना। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने छोटा हाथी को सीधा कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700



























