सिंभावली: 10 मामलों में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सिंभावली में अवैध निर्माण के खिलाफ 10 प्रकरणों में ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की। एचपीडीए के अधिकारियों ने सिंभावली के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गांव सिखेड़ा में वेद प्रकाश पुत्र रमेश चंद्र द्वारा 6,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, विजेंद्र कुमार, सोमवीर सागर, मुकेश शर्मा द्वारा सिखेड़ा सिंभावली में 4500 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, मोहम्मद खान चमन और इंसाफ आदि द्वारा बक्सर के गांव वैठ मोड पर 4000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, असलम पुत्र मोहम्मद अकील द्वारा गांव वैठ मोड बक्सर गढ़मुक्तेश्वर में 3000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, मोहम्मद फुरकान पुत्र अब्दुल हमीद द्वारा गांव वैठ राष्ट्रीय राजमार्ग 9 हसुपुर मोड बक्सर गढ़मुक्तेश्वर में 5000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग, तय्यूब पुत्र सुलेमान द्वारा गंगाधर बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग 9 सिंभावली में 2500 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, भगत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह द्वारा गांव बक्सर सिधौली में 2000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, मोहम्मद मेराज द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 9 गांव खुड़लिया फरीदपुर में 3000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, राजू पुत्र रुमाल सिंह द्वारा गांव खुड़लिया सिंभावली में 6000 वर्ग मीटर में की गई अवध प्लाटिंग और मोहम्मद महबूब पुत्र मोहम्मद इंसाद द्वारा रतुपुर सिंभावली हरोड़ा रोड गढ़मुक्तेश्वर में 8000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। एचपीडीए की कार्रवाई के दौरान प्रभारी परिवर्तन भवान सिंह बिष्ट, अवर अभियंता देशपाल सिंह, पीयूष जैन व प्राधिकरण के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























